
दैनिक राजस्थान समाचार जयपुर। जयपुर सर्व समाज जागृति संघ के संस्थापक अध्यक्ष एवं बृजवासी गौ रक्षा सेना भारत संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुरेश चंद शर्मा द्वारा सनातन धर्म जागरण एवं आमजन को धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूक करने हेतु लिया गया विशेष संकल्प निरंतर जारी है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि 25 दिसंबर को मनाए जाने वाले तुलसी दिवस के उपलक्ष्य में प्रत्येक माह की 25 तारीख को तुलसी के गमले बांटने, गौशालाओं में गौ सवामनी करवाने तथा गौमाता को गौराष्ट्र माता घोषित कराने के लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। यह संकल्प 25 दिसंबर के बाद भी प्रतिमाह की 25 तारीख को नियमित रूप से जारी रहेगा।
सर्व समाज जागृति संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुरेश शर्मा ने संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को बताया कि—
“जब तक गौमाता को गौराष्ट्र माता घोषित नहीं किया जाता, तब तक तुलसी वितरण और गौ सवामनी दोनों कार्यक्रम हर माह की 25 तारीख को सतत आयोजित किए जाएंगे।”
इस माह का कार्यक्रम
इस बार का आयोजन श्याम मंदिर, श्याम नगर, स्टेशन रोड, चोमू में रखा गया है।
सुबह 10:30 से 11:00 बजे तक महिलाओं को तुलसी के गमले प्रदान किए जाएंगे और प्रसाद वितरित किया जाएगा।
इसके बाद 11:30 बजे गढ़ गणेश मंदिर के पास स्थित गौशाला में 20 तुलसी के पौधों का वितरण किया जाएगा।
वहीं उपस्थित गौ भक्तों द्वारा गायों को सवा मन गुड़, हरी सब्जियां व चारा खिलाकर गौ सेवा की जाएगी तथा प्रसाद वितरण भी होगा।




