
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा मथुरा। मथुरा-आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज गौ माता की कृपा से सम्पूर्ण भारत देश में निस्वार्थ भाव से चौबीसों घंटे गौ माताओं की सेवा और रक्षा करने में लगे हुए हैं! दिनांक 14 नवम्बर को शाम पांच बजे ब्रजवासी कार्यालय मथुरा से पदयात्रा के लिए निकले और वह सभी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा वह बरसाना के फरसा वाले महाराज के साथ अनेकों संत समाज से मुलाकात की और लोगों से सनातन पदयात्रा के बारे में जानकारी दी तथा पदयात्रा से सनातन धर्म का यह देश हिन्दू राष्ट्र देश घोषित हो, सम्पूर्ण भारत देश से गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें, ब्रज धाम चौरासी कोसी परिक्रमा से मांस, अण्डा, शराब, गांजा मुक्त हो। इसमें ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज के साथ उत्तर प्रदेश संगठन मंत्री गौ पुत्र मैजर ब्रजवीर सिंह, गौ पुत्र फरसा वाले महाराज, गौ पुत्र लक्ष्मण दास, गौ पुत्र प्रेम सिंह, गौ पुत्र नरेश कुमार हिन्दू, गौ पुत्र धीरेन्द्र शास्त्री, गौ पुत्र नरेन्द्र कुंवर साहब और अनेकों कार्यकर्ताओं के साथ अनेकों नर नारी, संत समाज आदि लोग मौजूद रहे।



