E-Paperटॉप न्यूज़देशमध्य प्रदेश

जीवन प्रबंधन गुरु विजय शंकर मेहता ब्राह्मण समाज द्वारा सम्मानित

दैनिक राजस्थान समाचार। उज्जैन अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ने मालनवासा उज्जैन शिप्रा किनारे स्थित विश्व के एकमात्र हनुमान चालीसा पर आधारित ध्यान केंद्र के संस्थापक जीवन प्रबंधन गुरु पंडित विजय शंकर मेहता को अध्यात्म और साहित्य क्षेत्र में विशिष्ट अवदान के लिए सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी द्वारा डी लिट की मानद उपाधि से केंद्रीय कृषि मंत्री माननीय शिवराज सिंह के करकमलों द्वारा सम्मानित करने की उपलब्धि पर अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज की ओर से पंडित विजय शंकर मेहता का सम्मान मालनवासा स्थित शांतम आश्रम पर किया गया। इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ सत्यनारायण जटिया ,अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी , वरिष्ठ अभिभाषक जय सिंह,पंडित राजेंद्र गुरु शर्मा ,त्रिशूल शिवगण वाहिनी के संस्थापक आदित्य नागर, पंडित जियालाल शर्मा, किरणकांत मेहता, दिनेश रावल, शैलेश दुबे ,डाॅं. उपेंद्रनाथ त्रिपाठी,अरविंद उपाध्याय,सुमित दुबे, खेल शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष राजेश शर्मा , तीर्थ पुरोहित यश जोशी, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती निशा त्रिपाठी एवं सम्मान पत्र से श्री मेहता को सम्मानित किया। अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा को यह जानकारी अखिल भारतीय संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र चतुर्वेदी द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!