E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

क्या हो गया राजस्थान को जयपुर के बाद एक और भीषण हादसा, कटकर अलग हुए बाइक सवारों के हाथ पैर, दो की मौत, दो बेहद गंभीर

दैनिक राजस्थान समाचार। भारतमाला एक्सप्रेसवे पर एक बार फिर रफ्तार और लापरवाही का घातक संगम देखने को मिला। राजस्थान के जालोर जिले में देवड़ा गांव के समीप मंगलवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उनके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह दुर्घटना उस वक्त हुई, जब 1 मोटरसाइकिल पर सवार 4 दोस्त एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड में तेज रफ्तार से सांचौर की ओर जा रहे थे और सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए। शरीर के अंग कटकर अलग गिरे यह टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल पर सवार एक युवक के हाथ और पैर कटकर मौके पर ही अलग जा गिरे। जबकि दूसरा युवक एक्सप्रेसवे किनारे लगी रेलिंग में जा फंसा। पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों मृतकों की शिनाख्त की जा रही है, जबकि दो गंभीर रूप से घायल युवकों को तुरंत सांचौर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया हैए जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

*एक्सप्रेसवे पर बाइक चलाने पर बैन*

हादसे की शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि इस दर्दनाक घटना का मुख्य कारण मोटरसाइकिल सवारों द्वारा की गई घोर लापरवाही थी, क्योंकि भारतमाला एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहनों का प्रवेश बंद है। लेकिन ये बाइक सवार एक्सप्रेसवे पर रॉन्ग साइड ड्राइविंग कर रहे थे। तेज रफ्तार और नियमों की अनदेखी के चलते ही यह हादसा हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसपास रहने वाले लोग अक्सर एक्सप्रेसवे पर बाइक लेकर बेरोकटोक निकल जाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!