58 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे
58 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी। माचाडी़- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के नजदीक नयागांव में अलवर-करौली नेशनल हाईवे सड़क मार्ग स्थित नयागांव बस स्टैंड के पास शनिवार को श्री कृष्णा यादव सेवा समिति के तत्वावधान में अहीर समाज का आठवां सामुहिक विवाह सम्मेलन संपन्न हुआ। आयोजित विवाह सम्मेलन में 58जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। करीब बीस बीघा परिक्षेत्र में सजी जनकपुरी में सुबह से ही वर वधु पक्ष के लोगों की चहल-पहल शुरू हो गई। आचार्य सत्यनारायण शर्मा ने वैदिक मंत्रोंच्चारों के साथ गणेश स्थापना कराई तत्पश्चात गणेश वंदना से विवाह सम्मेलन की शुरुआत की गई। सम्मेलन में राज्य के जयपुर,दौसा,भरतपुर,अलवर, सवाईमाधोपुर,करोली,भरतपुर, हरियाणा,दिल्ली,उत्तर प्रदेश सहित आसाम व बिहार के वधु पक्षों ने सिरकत की। विवाह स्थल पर अलग-अलग तोरणद्वार सजाएं गए। सम्मेलन में उत्साह से लोगों ने भाग लिया। महिलाएं अपने अपने केम्पों में वैवाहिक मांगलिक रश्म व गीतों में मशगूल रही। साथ ही वधुओं ने गौरा पूजन की रश्म निभाई। विवाह स्थल पर 58मंडप सहित आशिर्वाद गृह,भोजनशाला,उत्सव पार्क,अतिथि सम्मान मंच सजाया गया। 58 घोड़ियों पर सवार दुल्हों के साथ बराती तोरणद्वार पंहुची जहां तोरण की रश्म अदाकर वधु के साथ मंडप के नीचे पहुंचे। जहां मुख्य आचार्य सत्यनारायण शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ 58 विप्र बंधुओं ने पाणिग्रहण संस्कार कराया। इस अवसर पर भारत सरकार केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के प्रतिनिधि अलवर सरस डेयरी अध्यक्ष नितिन सागवान,किशनगढ़ बांस के पूर्व विधायक रामहेत यादव, बहरोड़ विधायक जसवंत यादव तथा अन्य सम्मानित गणमान्य व्यक्तियों के साथ ग्राम वासी मौजूद रहे।




