
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढ़टकनेत – अजीतगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतगढ़ में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई प्लस टू द्वारा तृतीय एकदिवसीय शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य रामावतार रोलानिया ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में एसडीएमसी सदस्य एवं समाजसेवी मक्खन लाल स्वामी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि स्वामी ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा कि “स्वच्छता ही सेवा है” के भाव को जीवन में उतारकर हमें समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने सामुदायिक स्वच्छता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को प्रेरित किया। अध्यक्ष रोलानिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वयंसेवक स्वच्छता अभियान में भाग लेकर समाज को बीमारियों से मुक्त रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।
शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर, प्रार्थना स्थल, सरस्वती मंदिर की सफाई की, पेड़-पौधों की निराई-गुड़ाई व सिंचाई की तथा विद्यालय के आसपास फैले प्लास्टिक कचरे को एकत्रित कर उसका निस्तारण किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी बनवारीलाल कुलदीप, अनिला पारीक, राजकुमार मीणा, मोनिका सैनी, योगेश कीर्तनीय एवं शारीरिक शिक्षिका सुमन सहित विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।



