
दैनिक राजस्थान समाचार सोहनसिंह रावणा तखतगढ़। नगर में देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। नगर के चौहटा ठाकुर मंदिर तथा तहत बिहारी ठाकुर मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच तुलसी–शालिग्राम विवाह का आयोजन संपन्न हुआ।
इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और भावनात्मक श्रद्धा के साथ भाग लिया। विवाह संस्कार में खेतालाल रावल व पिंकी रावल ने तुलसी विवाह के लाभार्थी बनकर पूजा-अर्चना की।
सांध्य बेला में महिलाओं ने पारंपरिक गीतों और नृत्य के माध्यम से आनंद व्यक्त किया। पूरे नगर में भक्ति का माहौल छाया रहा।
देवउठनी एकादशी के साथ ही विवाह सत्र की शुरुआत होने से बाजारों में रौनक लौट आई है। विवाह भवन, गार्डन, होटल, डीजे-बैंड, केटरिंग और टेंट व्यवसायियों के पास पहले से ही बुकिंग पूर्ण हो चुकी है।
तखतगढ़ में यह आयोजन न केवल धार्मिक श्रद्धा का प्रतीक बना, बल्कि सामाजिक उत्सव का भी रूप ले गया।




