E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

विधायक ने कलक्टर को निकाला कार्यक्रम से बाहर

दैनिक खबर शेखावाटी नागपाल शर्मा श्रीगंगानगर। श्रीगंगानगर में सरदार पटेल जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी कार्यक्रम में बड़ा हंगामा हो गया, जब विधायक जयदीप बिहाणी ने प्रोटोकॉल टूटने पर जिला कलक्टर डॉ. मंजू और एडीएम सुभाष चंद्र को मंच से बाहर निकाल दिया। कार्यक्रम सुबह 10:15 बजे शुरू होना था, विधायक 10:35 पर पहुंचे और देखा कि कलक्टर-एडीएम मौजूद नहीं हैं। इस पर उनका गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने दोनों अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाते हुए कहा कि “चलो यहां से, अपने घर जाओ… वीडियो बनती रहेगी।” मौके पर अफरा-तफरी मच गई, विधायक ने एडीएम द्वारा “डेकोरम रखना चाहिए” कहने पर तुनककर जवाब दिया कि “डेकोरम नाम की चीज क्या है?” इसके बाद दोनों अधिकारी सिर झुकाकर कार्यक्रम स्थल से बाहर चले गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!