
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। मंगलवार 23दिसम्बर को विद्या भारती एजूकेशन ग्रुप अजीतगढ़ द्वारा वार्षिकोत्सव समारोह एवं मोटिवेशनल सेमिनार का बद्रीनारायण जाट की अध्यक्षता एवं नितेश कुमार अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मोटिवेशनल स्पीकरों विजेन्द्र सिंह झाझड़िया, हेमंत कुमार शर्मा, अरविंद चेजारा एवं सुनील लुणाका द्वारा मोटिवेशनल बातें बताकर विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से राजस्थानी सभ्यता, संस्कृति एवं सामाजिक मुद्दों से जुड़े हुए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों तथा वक्ताओं की ओर से सफलता प्राप्त करने वाले महापुरुषों के बारे में बताकर विद्यार्थियों को मोटिवेट किया गया। कार्यक्रम विद्या भारती एजूकेशन ग्रुप के संस्थापक हरफूलसिंह भावरिया, निदेशक ओमप्रकाश चौधरी एवं प्रधानाचार्य पालाराम के कुशल सान्निध्य में आयोजित किया गया जिसमें विद्यालय स्टाफ के हरिशंकर कलवानियां, जयप्रकाश हरितवाल,कमलेश शर्मा,हरफूल सामोता, पप्पू कुमार,पीयूष शर्मा, भंवरलाल सैनी,मालीराम,विष्णु सैनी, दिनेश सैनी,राजपाल जांगिड़,विजयपाल तंवर,रवि चेजारा, नेमीचंद, प्रियंका शेखावत, प्रियंका चौधरी, सुनीता सैनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक मंच संचालन बहादुर सिंह भावरिया ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, विद्यार्थियों,स्टाफगणों एवं अभिभावकों के लिए विद्यालय परिवार की ओर से भोजन व्यवस्था की गई थी जिसमें सबने मिल-बैठकर सामूहिक भोजन ग्रहण किया और कार्यक्रम के समापन पर अपने -अपने घरों की राह ली।




