E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अजमेर ग्रामीण से हजारों कांग्रेसी दिल्ली महारैली में भाग लिया

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अरांई

मदनगंज किशनगढ़
किशनगढ़ विधायक व अजमेर ग्रामीण के जिला अध्यक्ष डॉ विकास चौधरी के नेतृत्व में हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। वे रामलीला मैदान में आयोजित महारैली में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के विचार सुनने और पार्टी के आंदोलन को मजबूत करने के लिए भाग लिया।

विधायक चौधरी ने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया और मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ संघर्ष की बात की।

कांग्रेस की वोट चोर–गद्दी छोड़ महारैली में शामिल होने अजमेर ग्रामीण क्षेत्र से हजारों कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचे। विधायक विकास चौधरी के नेतृत्व में काफिला रवाना हुआ। किशनगढ़,पुष्कर,नसीराबाद व केकड़ी क्षेत्र से से बसों और कारों का लंबा काफिला दिल्ली गया। विधायक चौधरी के मुताबिक दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की महारैली में क्षेत्र से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही। कांग्रेसी किशनगढ़ में एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए दिल्ली के लिए रवाना हुए। बताया कि अजमेर ग्रामीण से करीब चार दर्जन बसें और कारों का काफिला दिल्ली पहुंचा।

विधायक चौधरी ने कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता पार्टी की ताकत है और संगठन की रीढ़ है। महारैली में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने संबोधन किया। विधायक चौधरी ने कहा कि भाजपा की वोट चोरी को देशभर में उजागर किया जा रहा है और मतदाता सूची में गड़बड़ी के खिलाफ कांग्रेस एकजुट होकर संघर्ष करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!