E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भागवत कथा के श्रवण मात्र से ही जीवन में सकारात्मक परिवर्तन होने लगता है , महाराज मुरली मनोहर

संवाददाता चंद्र प्रकाश टेलर बांदनवाड़ा अजमेर

बांदनवाड़ा कस्बे के नीलकंठ महादेव मंदिर के पास रेलवे कॉलोनी में डॉक्टर मैना देवी शर्मा धर्म पत्नी स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा के तत्वाधान में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा महोत्सव के पांचवें सत्र में व्यास पीठ पर विराजित मुरली मनोहर जी महाराज गोवर्धन वाले ने कहा कि श्रीमद् भागवत मानव को अज्ञान रूपी से निकलकर ज्ञान भक्ति शक्ति एवं सदाचारी के मार्ग पर ले जाने वाला सशक्त मार्ग हैव्यास पीठ से मुरली मनोहर महाराज गोवर्धन वाले ने रसाभिषिक्त भक्ति ध्वनियों की मंगल वर्षा की। तथा अपने संगीत में श्री गोवर्धन महाराज गिरीराज बाके मुकुट विराजो प्रस्तुति पर महिलाओं ने जमकर सामूहिक नृत्य किया तथा प्यारा प्यारा जमुना जी रो पानी लागे पर महिलाओं ने जमकर तालियां बटोरी महाराज के मुखारविंद से भजन ओ मीठे रस से भरोगी राधा रानी लागे महारानी लागे पर पुरुष वर्ग ने भी जमकर सामूहिक नृत्य किया अमृत-स्निग्ध पुण्य-प्रवाह की यह मंगल-वृष्टि करते हुए महाराज ने गोवर्धन गिरिराज महाराज कथा सहित विभिन्न प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। महाराज श्री मुरली मनोहर जी गोवर्धन वाले ने कृष्ण के रूप में भगवान गोवर्धन की झांकी से धारण करके मनोरम दृश्य दर्शाया डॉ मैना देवी शर्मा सपरिवार नवग्रह,षोड़श मातृका,कुल देवी,एवं स्थाननदेवता की पूजन अर्चन की
इस दौरान कथा महोत्सव में सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थितथी प्रसाद वितरण किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!