E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भामाशाह द्वारा शहीद भवानी सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिपुरा में 30होनहार एवं जरुरतमंद विद्यार्थियों को गर्म स्वेटरें हुई वितरित

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। अजीतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत बुर्जा की ढ़ाणी की शहीद भवानी सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिपुरा में 17दिसम्बर बुधवार को हरिपुरा निवासी भामाशाह शिक्षिका निशु कंवर ने विद्यालय में अपने परिवारजनों सहित उपस्थित होकर होनहार, जरुरतमंद 30विद्यार्थियों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म स्वेटरें (हुड्ढी) वितरित कर पुनीत सेवा का कार्य किया।वितरण कार्यक्रम प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण कुमावत की अध्यक्षता एवं भामाशाह शिक्षिका निशु कंवर के मुख्य आतिथ्य में भामाशाह परिवारजनों के करकमलों से हुआ। अजीतगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत हथौरा की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डूस्या में कार्यरत अध्यापिका निशु कंवर ने अपने उद्बोधन में बताया कि मैंने बुधवार 17दिसम्बर को अपने पदस्थापन विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मण्डूस्या में प्राथमिक कक्षाओं के78 विद्यार्थियों को एवं अपने गांव के विद्यालय शहीद भवानी सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हरिपुरा में 30विद्यार्थियों को कुल मिलाकर 108विद्यार्थियों को अपने स्वर्गीय पति नरेंद्र सिंह के जन्मदिवस एवं स्वयं के वेतन स्थायीकरण के उपलक्ष में सर्दियों के मौसम में छात्र-छात्राओं को ठंड से बचाने के लिए गर्म स्वेटरें वितरित किए, जिससे मुझे काफी दिली सुकून मिला। विद्यालय प्रबंधन द्वारा आए हुए अतिथियों का यथोचित स्वागत -अभिनन्दन-सम्मान किया गया।इस सुअवसर पर प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण कुमावत सहित विद्यालय स्टॉफ के उपप्रधानाचार्य शिम्भुदयाल मीणा,ओमकेसरी वर्मा, व्याख्याता ममता सैनी, गोपाल अटल, राकेश कुमार सैन, कालूराम बुनकर, वरिष्ठ अध्यापक तेज प्रकाश,बन्नाराम जाट, सीताराम यादव, राहुल कुमार, अध्यापक रतनलाल पारीक, शारीरिक शिक्षक राकेश कुमार गुर्जर, एसडीएमसी सदस्य, अभिभावकगण एवं समस्त विद्यार्थीगण उपस्थित रहे। गर्म स्वेटर हुड्डी पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। प्रधानाचार्य लक्ष्मीनारायण कुमावत ने भामाशाह शिक्षिका निशु कंवर को परिवार सहित शुभकामनाएं व बधाईयां दी एवं इस पुनीत सेवा कार्य के लिए आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!