
दैनिक राजस्थान समाचार ब्यूरो चीफ 1008 कुंडिय श्री हनुमंत महायज्ञ की भूमि पूजन का आयोजन रविवार को प्रातः नींदड़ आवासीय योजना सीकर रोड आपनो राजस्थान होटल के सामने 9:30 बजे से वैदिक मंत्रों के साथ किया गया जिसमें भूमि पूजन करके ध्वज पूजन किया गया और धर्म ध्वज की स्थापना की गई इस अवसर पर डिप्टी सीएम दिया कुमारी,विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य,अनिल जी संत ,दिनेश जी मित्तल व अन्य गण मान्य व्यक्ति, विप्र भुदेवों में यज्ञ आचार्य , ब्रह्मा, और अन्य विद्वान भूदेव उपस्थित रहे, यज्ञ का प्रारंभ 8 जनवरी से प्रातः 8:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा, जिसमें महान संत श्री तुलसीपीठाधीश रामभद्राचार्य जी द्वारा श्री राम कथा का वचन किया जाएगा,शत ही साथ विभिन्न संतों का सानिध्य रहेगा।




