
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी(अलवर):-राजगढ़- अलवर सिकंदरा मेगा हाईवे गोठ गांव के पेट्रोल पंप के पास एक नन्दी महाराज को किसी राक्षस जैसे व्यक्ति ने कुल्हाड़ी मार दी। इससे नन्दी महाराज बहुत बुरी तरीके से घायल हो गया था और उसके कीड़े पड़ गये। जिसकी सूचना मालाखेड़ा की टीम ने बसवा बृजवासी गौ रक्षक सेना की टीम को दी जिस पर बसवा टीम मौके पर पहुंची और नन्दी महाराज का उपचार करने के बाद आजाद किया गया। जिसमें बृजवासी गौ रक्षक सेना भारत संघ के राजस्थान प्रदेश सचिव सुरेश पुजारी,सन्त प्रकोष्ठ दौसा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र योगी कालेड, अलवर जिला अध्यक्ष रजनी कांत पटेल,दीपक योगी,लाला योगी सहित अनेक गौसेवक भाई मौजूद रहे।




