E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गौरक्षक टीम सीकर जिलाध्यक्ष ने टीम के साथ मिलकर रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। गुरुवार सुबह गौरक्षक टीम सीकर जिलाध्यक्ष हीरो गुर्जर ने अपनी टीम के साथ मिलकर एक महत्वपूर्ण रेस्क्यू अभियान सफलतापूर्वक पूरा किया।टीम को सूचना मिली थी कि अजमेरी के समीप एक गाय के मुंह और गले में लगभग 6महीने पुराना लोहे का कड़ा फंसा हुआ है,जिसकी वजह से गाय को काफी तकलीफ हो रही थी और उसकी जान को भी गम्भीर खतरा था। टीम के जांबाज सदस्यों ने साहस,धैर्य और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सावधानीपूर्वक रेस्क्यू किया और गाय के गले से वह फंसा हुआ फंदा निकाल दिया।समय रहते की गई इस मानवीय कार्रवाई से गाय की जान बच गई। अजीतगढ़ हिन्दू संगठन ब्लॉक अध्यक्ष रामावतार गुर्जर ने गौरक्षक टीम के सदस्य मालीराम गुर्जर, हंसराज भड़ाना,वंश शर्मा,कृष्ण ,मंगल, प्रकाश गुर्जर,विजय सैन ,अमन खान और अन्य सभी साथियों का आभार व्यक्त कर साधुवाद दिया व उनका इस रेस्क्यू के लिए सम्मान किया।टीम का प्रयास सराहनीय और प्रेरणादायक रहा जिसकी सर्वत्र प्रशंसा हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!