E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने बढ़ाया रक्तवीरों का उत्साह

किशनगढ़ में रक्तदान शिविर व फल वितरण कार्यक्रम आयोजित

दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अरांई
किशनगढ़ (अजमेर), 15 दिसंबर 2025 केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री तथा अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के सुपुत्र और स्थानीय भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर सोमवार को राजकीय यज्ञनारायण अस्पताल, किशनगढ़ में आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता की। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान करने वाले रक्तवीरों का उत्साहवर्धन किया तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए।

कार्यक्रम के दौरान सुभाष चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं की पार्टी है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का राजनीतिक सफर इसका सशक्त उदाहरण है—एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में संगठन से जुड़कर उन्होंने विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया और आज मुख्यमंत्री के पद तक पहुंचे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा यह स्पष्ट संदेश दे रही है कि पार्टी में मेहनत, निष्ठा और समर्पण के बल पर कोई भी कार्यकर्ता ऊँचे पद तक पहुंच सकता है। जो नेता कार्यकर्ता के रूप में आगे बढ़ता है, वही कार्यकर्ताओं और आमजन की भावनाओं को गहराई से समझता है—यह बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के व्यक्तित्व और कार्यशैली में स्पष्ट दिखाई देती है।

भाजपा नेता सुभाष चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण हो चुके हैं। इन दो वर्षों में केंद्र की मोदी सरकार के साथ मिलकर डबल इंजन सरकार ने प्रदेश की जनता के हित में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। जनकल्याण, विकास, पारदर्शिता और सुशासन के क्षेत्र में सरकार की पहलें आमजन के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

सुभाष चौधरी ने कहा कि सभी को जन्मदिन जैसे अवसर समाजसेवा के कार्यों के माध्यम से मनाए जाने चाहिए। रक्तदान शिविर और मरीजों को फल वितरण जैसे कार्यक्रम सेवा और संवेदनशीलता का संदेश देते हैं तथा भाजपा की “सेवा ही संगठन” की भावना को सशक्त करते हैं।

कार्यक्रम में किशनगढ़ मण्डल अध्यक्ष अमित अग्रवाल, किशन बंग, राज राव, राजू शर्मा, पार्षद बलराम सामरिया, मनेंद्र सिंह खंगारोत, जगदीश सिंह, पृथ्वीराज सिंह, राजीव शर्मा, सूर्यप्रताप सिंह चौधरी, जतन नुवाद, पंकज पहाड़िया, जगदीश कोठीवाल, अतुल सामरिया, प्रदीप चौधरी, माधो सिंग राजावत, शानू साहू, अस्पताल पीएमओ परसाराम चौधरी, भाजपा कार्यकर्ता, अस्पताल प्रशासन, रक्तदाता तथा स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!