E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पिपलेश्वर महादेव महिला मंडल की भक्ति महिलाओं ने किया गौसेवा का पुण्य कार्य

दैनिक राजस्थान समाचार
बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह
पिपलेश्वर महादेव महिला मंडल, पीपली चौराहा से जुड़ी भक्ति भाव से ओतप्रोत महिलाओं द्वारा बाड़ी माता गौशाला में पहुंचकर गौ माता की सेवा की गई। इस अवसर पर महिला मंडल की सदस्यों ने श्रद्धा और समर्पण के साथ गौ माता को लापसी खिलाई तथा गौसेवा कर पुण्य लाभ अर्जित किया।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने धार्मिक भजन-कीर्तन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। महिला मंडल की सदस्यों ने कहा कि गौसेवा सनातन संस्कृति की महत्वपूर्ण परंपरा है और इससे आत्मिक शांति व समाज में सकारात्मक संदेश जाता है।
गौशाला प्रबंधन ने महिला मंडल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!