
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी(अलवर):- राजगढ़- राजगढ़ श्री गोविंद देव परोपकारी ट्रस्ट द्वारा शारीरिक व मानसिक विकास हेतु
श्री प्यारे लाल गुप्ता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में योग सत्र का आयोजन किया गया । प्रधानाचार्य अरविंद मीना ने बताया कि पतंजलि वैलनेस योगाचार्य केदार नाथ शर्मा द्वारा योग कराते हुए कहा कि योग से सिम्प्टोमैटिक एवं सिस्टेमिक ट्रीटमेंट – आधुनिक चिकित्सा विज्ञान सिम्टम्स पर आधिरित चिकित्सा प्रणाली का संवाहक है , वहीं योग एवं आयुर्वेद सिस्टम को संतुलित करके समस्त रोगों को निर्मूल करने का विज्ञान है । मलेरिया एवं टी.बी आदि बिमारियों को छोड़कर एलोपैथी में हाइपर टेंसन , डाइबिटीज , अस्थमा व थायराइड आदि व्याधियों को मेन्टेन करने के लिए दवा दी जाती है । इन बिमारियों का परमानेंट क्योर एलोपैथी में नहीं है जबकि योग एवं प्राकृतिक जीवन शैली के द्वारा वी पी , थाइराइड व अस्थमा जैसी बीमारियाँ क्योर हो जाती हैं । प्राणायाम को हम दो भागों में विभक्त करें , योगासन हम प्राणायाम पूर्वक करें तो इससे हमें पूर्ण लाभ प्राप्त होता है इस अवसर पर यादराम मीना,राम भरोषी मीना,हरिराम मीणा, सुनिता मीना,सोनू मीना, शारीरिक शिक्षक चुन्नी लाल मीना,सतीश शर्मा,सन्ध्या कोली, लविना,कुशाग्र,यश,दिवाकर, महेन्द्र,दिल खुश आदि शिक्षक गण एवं विद्यार्थि गण मौजूद रहे।



