E-PaperUncategorizedटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

उधोग लगाकर आत्मनिर्भर बने,उधोग शुरू करने का शानदार अवसर-अंजू जाटव मंडी सचिव

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी (अलवर):- अलवर- अलवर आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना से बेरोजगार लॉन लेकर रोजगार स्थापित कर सकते है और लघु उधोग को विस्तार दे सकते है।
मंडी समिति सचिव अंजू जाटव ने बताया कि पीएमएफफम योजना के तहत बेरोजगारों,लघु उधोग चलाने वालों को लोन देकर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। आवेदन करने वाले को पूर्ण सहयोग करेंगे।खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में उद्योग लगाने वाले नए और मौजूदा उद्यमियों के लिए स्वरोजगार का यह सुनहरा अवसर है।आमजन को जागरूक करने के लिए कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाएगा।मालाखेड़ा में 17,राजगढ़ में 18,रामगढ़ में 22 और अलवर में 26 दिसम्बर को कार्यशाला आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि योजना में 35% सब्सिडी है
और10 लाख रूपये तक का अनुदान है।योजना में आवेदन एवं बैंक ऋण में सरकार से पूर्ण सहयोग उपलब्ध होगा।आवेदन हेतु निःशुल्क सहायता,
ट्रेनिंग एवं तकनीकी सहायता, ऋण व अनुदान में सहयोग के लिये विभाग द्वारा चयनित व्यक्तियों (DRP) को पृथक से सरकार द्वारा मानदेय दिया जाएगा।इच्छुक जानकारी के लिए कृषि उपज मंडी सचिव से सम्पर्क कर सकते है।सूक्ष्म उद्यमों का संवल स्थापित किये जा सकने वाले उद्योग में फलों और सब्जियों के उत्पाद के तहत
अमरूद का जैम,आम/नींबू/आंवला अचार,टमाटर सॉस,पेठा,
मिक्स अचार,मिक्स फ्रूट जैम,
जूस,आलू केला चिप्स और अनाज और दालों के उत्पाद से मूंगफली चिकी,सोयाबीन पनीर (तोफ),उड़द/चना दाल बड़ी, चनाचूर,भुना चना और अन्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!