
संवाददाता संजीव पाराशर अरांई
मदनगंज किशनगढ़
बुधवार, 24 दिसंबर
किशनगढ़ विधायक विकास चौधरी के नेतृत्व में हाईवे किंग होटल पर सांसद इमरान प्रतापगढ़ी का जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। विधायक चौधरी ने प्रतापगढ़ का राजस्थानी परंपरा के अनुसार मार्बल नगरी पहुंचने पर साफा व माला पहनाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आदर सत्कार किया। इमरान प्रतापगढ़ी के साथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा व नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी साथ रहे।
गौरतलब है की अजमेर दरगाह में उर्स चल रहा है, इस मौके पर देशवासियों के लिए अमन चैन की दुआ के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रतापगढ़ी के साथ चादर भेजी है।
कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने विधायक चौधरी के साथ विभिन्न संगठनात्मक मुद्दों मंत्रणा करके अजमेर रवाना हुए…
इस दौरान विधायक चौधरी के साथ नगर परिषद में नेता प्रतिपक्ष हमीदा बानो, नगर अध्यक्ष आजम कुरैशी, पार्षद रफीक मोहम्मद सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित है।




