
बिजयनगर।संवाददाता तरनदीप सिंह
धार्मिक आस्था और भक्ति भाव से परिपूर्ण 84 कोस ब्रजधाम परिक्रमा यात्रा का शुभारंभ 22 दिसंबर को विजयनगर से भव्य रूप से हुआ। इस पावन अवसर पर नगर से कुल 64 श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की लीलाभूमि ब्रजधाम की 9 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर रवाना हुए।
यात्रा के दौरान श्रद्धालु ब्रज क्षेत्र के प्रमुख तीर्थ स्थलों की परिक्रमा करते हुए भजन-कीर्तन, साधना एवं सत्संग में सहभागिता करेंगे। यात्रा का उद्देश्य आध्यात्मिक उन्नति, धार्मिक संस्कारों का संवर्धन एवं समाज में भक्ति भावना का प्रसार है।
अजय कुमार पोखरना ने बताया कि
इस पवित्र यात्रा में प्रमुख रूप से
श्री बनवारी लाल दुर्गा जी कोगटा, श्री शिवजी-कवरी देवी झवर, श्री मुरली, श्री संजू कोगटा, श्री राजू, श्रीमती रेणु, श्री मनोहर, श्रीमती सुनीता कोगटा, श्री दिनेश सरोज कोगटा, श्री संजय, श्रीमती रक्षिता, श्री राधे गोपाल, श्रीमती सुनीता खंडेलवाल, श्री राजेंद्र सुमन आगीवाल, श्री गोपाल, श्रीमती जया जिंदल, श्री अजय कुमार, श्रीमती रेखा पोखरना, श्री दिनेश, श्रीमती शांता धुत, श्री विनोद कौशल गोयल, श्री चंद्र प्रकाश, श्रीमती निर्मला शर्मा, श्री नारायण, श्रीमती सीताजी, श्री नवल, श्री सुरेश जी काबरा, श्रीमती श्यामा जी, श्रीमती डिंपल, श्रीमती उषा नवाल, श्रीमती रेखा त्रिपाठी, श्रीमती सीमा त्रिपाठी, श्री प्रेम जी पांड्या, श्रीमती सुनीता जी जोशी, श्रीमती शेफाली कोगटा, श्रीमती गीता कुमावत, श्रीमती मधु टांक, श्रीमती शीला टांक, श्रीमती सुनीता नीरा जी टांक, श्रीमती कृष्णा जी टांक, श्रीमती जया जी टांक, श्रीमती प्रणया व्यास, श्री जसवंत, श्रीमती शिल्पा, श्री राजकुमार, श्रीमती सुनीता मुंदड़ा, श्रीमती मीना सोमानी, श्रीमती मीना बाहेती, श्रीमती चंद्रकांता बाहेती सहित अनेक श्रद्धालु सम्मिलित हैं।
यात्रा के शुभारंभ पर परिजनों एवं नगरवासियों ने श्रद्धालुओं को “जय श्रीकृष्ण” के जयघोष के साथ शुभकामनाएं दीं तथा यात्रा के सफल, मंगलमय एवं निर्विघ्न पूर्ण होने की कामना की।




