
दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह राजस्थान सरकार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मसूदा विधानसभा क्षेत्र के खरवा मंडल अंतर्गत ग्राम नयागांव में विकास रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मसूदा विधायक श्री वीरेंद्र सिंह जी कानावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मसूदा विधानसभा संयोजक श्री गणपत जी मुनीम एवं खरवा मंडल अध्यक्ष श्री भगवान सिंह जी रावत के नेतृत्व में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों एवं सुशासन की उपलब्धियों को आमजन तक पहुँचाने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में मसूदा विकास अधिकारी श्री संदीप पाराशर, मसूदा मंडल पूर्व अध्यक्ष श्री हरिसिंह जी राठौड़, मसूदा मंडल अध्यक्ष श्री विजय सिंह जी रावत, धोलादांता लादू जी फौजी, भगुसिंह जी, लालसिंह जी, मनफुल जी, इसफान, गोमा जी, भंवर जी, मेहताब जी, मसूदा विधानसभा आई.टी. संयोजक श्री टीकमचंद मेघवंशी सहित पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विकास रथ यात्रा के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया एवं ग्रामीणों ने कार्यक्रम का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।



