
दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अरांई
राजकीय महाविद्यालय अराई में राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन विभिन्न
गतिविधियों के तहत ‘साइबर सुरक्षा” विषय पर व्याख्यान आयोजित किया गया। कार्यक्रम अधिकारी अलका शर्मा ने छात्रों को साइबर अपराध के प्रति सचेत रहने तथा अपने किसी भी निजी जानकारी सोशल मीडिया नेटवर्क पर शेयर न करने की सलाह दी। उन्होनें संचार साथी एप व नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग हेल्प नंबर 1930 के बारे में भी अवगत कराया । स.भा. श्वेता भट्ट ने स्वामी विवेकानन्द माह के (12 दिसंबर-12 जनवरी ) के अन्तर्गत स्वामी विवेकानन्द प्रश्नोतरी तथा पोस्टर मैकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया, प्रश्नोतरी की विजेता Team – A रही ! दूसरे बौद्धिक सत्र में स.आ. हरिराम भारती ने ‘स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव” विषय पर नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। डॉ आशा नायर ने स्टार्टअ व कृषि लोन के बारे मे जानकारी दी। अगले रथ मे स्वयंसेवको ने महाविद्यालय परिसर के अंदर कक्षा – कक्ष की साफ-सफाई एवं पुताई का कार्य किया । इस अवसर पर सभी स्वयंसेवको , महा- विद्यालय स्टाफ डॉ. आशा नायर, स. आ. हरिराम भारती, श्वेता भट्ट , भागचन्द गुर्जर, नौरतमल उपस्थित थे । कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।




