
बिजयनगर तरनदीप सिंह
बिजयनगर।आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग, राष्ट्रीय आयुष्मान मिशन तथा लायंस क्लब विजयनगर के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय जीवराजमल संचेती की पुण्य स्मृति में आयोजित विशाल निःशुल्क आयुर्वेद अंतरंग दस दिवसीय क्षारसूत्र शल्य चिकित्सा शिविर का शनिवार, 17 जनवरी 2026 को भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। यह शिविर पीड़ित मानवता की सेवा का एक सशक्त उदाहरण बनकर उभरा।
8 जनवरी 2026 से महाराजा पैलेस, संचेती कॉलोनी में प्रारंभ हुए इस शिविर में अर्श, पाइल्स, पिसुला, भगंदर जैसे जटिल रोगों के लगभग 152 सफल क्षारसूत्र ऑपरेशन किए गए। साथ ही 6651 से अधिक रोगियों ने निःशुल्क परामर्श, जांच एवं उपचार सेवाओं का लाभ लिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में क्षेत्रीय विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत उपस्थित रहे। उन्होंने शिविर की सराहना करते हुए इसे समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने की दिशा में एक अनुकरणीय पहल बताया। समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अनीता मेवाड़ा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित मोदी, उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग,अजमेर हनुमान मीणा, शिविर प्रभारी विजय वैष्णव, जय शिव प्रभारी मनोज यादव, लायंस क्लब विजयनगर के अध्यक्ष डॉ. ए.के. विश्वास एवं सचिव सुधीर शर्मा मौजूद रहे।लायंस क्लब विजयनगर द्वारा शिविर के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले आयुर्वेद विभाग के चिकित्सकों, कर्मचारियों एवं संचेती परिवार का आभार व्यक्त किया गया। भामाशाह मुकेश कुमार संचेती, अनिल कुमार संचेती, राकेश कुमार संचेती सहित पूरे संचेती परिवार का शॉल, साफा एवं दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। आयुर्वेद विभाग की ओर से भी शिविर सहयोगियों का सम्मान किया गया।शिविर में उपचार कराने आए रोगियों ने चिकित्सा व्यवस्था, स्वच्छता एवं चिकित्सकीय सेवाओं की मुक्त कंठ से प्रशंसा की और आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।समारोह में लायंस क्लब के कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, सुधीर गोयल, एडवोकेट नवीन कुमार सोनी, महावीर ट्रेलर, शांतिलाल लोढ़ा, अमित उपाध्याय, विजय अरोड़ा, अनिल आचार्य, विमल कोठारी, श्याम सुंदर अग्रवाल, निर्मला शर्मा, शांति ट्रेलर, अनीता विश्वास, उमा आचार्य, उर्मिला धनोपिया सहित लायंस क्लब के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


