
*नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट*
(माचाड़ीअलवर):-अलवर- अलवर वार्ड नंबर 56 एन ई बी एक्सटेंशन ट्रांसपोर्ट नगर ब्लॉक नंबर एक के पास न्यु प्रीत विहार कॉलोनी के निवासी मूलभूत सुविधाओं के लिये परेशान जिसकी कई बार लिखित में शिकायत जिला कलेक्टर एवं वन मंत्री संजय शर्मा सहित केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को लिखित में दी गई उसके बावजूद भी आज तक किसी प्रकार की मूलभूत सुविधा उपलब्ध नहीं हो पाई है। यहां पर सड़क एवं सीवरेज सहित पीने के पानी की सुविधा भी नहीं है। जहां भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावे करती है। घर-घर पानी पहुंचाएंगे गांव गांव सड़क बनाएंगे। यह तो अलवर शहर की बात है। जहां कोई सुनने वाला नहीं कहां गए भाजपा सरकार के दावे। यहां रहने वाले कॉलोनी वासियों ने बताया कि हमारा क्या कसूर है जो सरकार हमारी ओर ध्यान नहीं दे रही। क्या हमने जनप्रतिनिधि को वोट नहीं दिए हमारा क्या कसूर है हम लोग काफी लंबे समय से इन सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जहां भाजपा सरकार बड़े-बड़े दावे करती है ये दावे सिर्फ कागजों तक ही सीमित है क्या? हमारे यहां इसी खसरे में अधिकांश सड़के बन गई एवं सीवरेज सहित पानी की सुविधा भी उपलब्ध हो गई, लेकिन 300 से लेकर 400 मकान ऐसे हैं जो इसी खसरे में बने हुए जहां पर किसी प्रकार की मूलभूत सुविधा नहीं है। जिसके कारण कॉलोनी वासी काफी परेशान है। घरों का पानी आसपास भरने से मच्छर पैदा हो जाते हैं। जिससे हर धर में कोई ना कोई बीमार हो जाता है। कौसानी वासीयों ने बताया कि इस समय हमे महिने में दो टैंकर पानी डलवाना पड़ता है। जिसके लिए ₹500 का पानी का टैंकर डलवाने को मजबुर है। गरीब व्यक्ति सुबह से शाम तक₹500 से 700 रूपये की मजदूरी करते हैं हमे महिने में 15 से 20 दिन मजदूरी मिलती है। गरीब परिवार किस तरीके से अपना घर का खर्चा चला पता है। राजस्थान सरकार गरीब परिवारों के लिए अनेक प्रकार की स्कीम चला रही है। दूसरी और इन परिवारों को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में क्यों दुर्व्यवहार किया जा रहा है।




