E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

रतलाम से वैष्णो देवी पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का विजयनगर में भव्य स्वागत

राजस्थान पब्लिक संवाद न्यूज बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह रतलाम से माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु पैदल यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं का विजयनगर की पावन धरती पर भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया। 27 मिल चौराहे स्थित बालाजी मंदिर के पास विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की महिलाओं ने यात्रा में शामिल सभी भाइयों का तिलक, पुष्पवर्षा एवं जयकारों के साथ आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर मातृशक्ति की महिलाओं ने यात्रियों की सेवा करते हुए उन्हें जलपान कराया और माता रानी से उनकी सुखद, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की। पूरे वातावरण में “जय माता दी” के गगनभेदी जयकारों से धार्मिक उल्लास और भक्तिमय माहौल बना रहा।
स्वागत कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति से इंदुवाला सुखवाल, प्रियंका शर्मा, चंद्रकांता , पूजा योगी, प्रियंका , सुनीता शर्मा, कीर्ति बालाजी, सुमन जैन एवं सुनीता अग्रवाल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने एकजुट होकर धार्मिक परंपरा, सेवा और सांस्कृतिक मूल्यों का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया।
यह आयोजन न केवल श्रद्धालुओं के लिए उत्साहवर्धक रहा, बल्कि विजयनगर में धार्मिक सद्भाव और सेवा भावना का भी संदेश देता नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!