E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अमेरिका-भारत ट्रेड डील को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला परिषद सदस्य कुंवर गोरधन सिंह रीठौटी ने बताया किसान और देशहित के खिलाफ

यशपाल सोलंकी भरतपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं जिला परिषद कुँवर गोरधन सिंह रीठौटी ने भारत सरकार द्वारा अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील को देश के किसान और राष्ट्रहित के खिलाफ बताया है। उन्होंने कहा की ये ट्रेड डील भाजपा सरकार द्वारा अमेरिका के दबाव में की गई है इससे हमारे देश का किसान और क़ृषि व्यापार बिल्कुल ख़त्म हो जायेगा। इस डील का असर मुख्यत: उत्तर भारत के क़ृषि प्रधान राज्यों पर होगा। ये डील पूर्णतः देश विरोधी है! भारत सरकार का ये डील करना बताता है की इस सरकार ने देश हित को सर्वोपरि नहीं रखा है।

सिंह ने कहा की हमारी पार्टी इस डील का विरोध करती है और जरुरत पड़ी तो हम सड़कों पर आएंगे लेकिन देश के किसान को अमेरिका के ख़त्म नहीं होने देंगे। आज इतिहास का हम सबसे कमजोर प्रधानमंत्री देख रहे हैं जो अपने देश के हितों को गिरबी रख रहा है। जबकि सरकार को चाहिए था की वो किसान हित में राष्ट्रीय क़ृषि आयोग का गठन करती और क़ृषि को उद्योग का दर्जा देती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!