E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बाघराज की पाल व किले पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, श्रद्धालुओं में भय का माहौल

नागपाल शर्मा राजगढ़। राजगढ कस्बे के मोहल्ला बारलाबास स्थित वाटर बॉक्स के पास स्थित बाघराज की पाल एवं किला इन दिनों असामाजिक तत्वों का अड्डा बनता जा रहा है। दिन ढलते ही यहां नशाखोरों और संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त लोगों का जमावड़ा लग जाता है, जिससे क्षेत्र में भय और असुरक्षा का वातावरण व्याप्त है।
स्थानीय लोगों के अनुसार बाघराज की पाल एक धार्मिक स्थल है, जहां प्रतिदिन शाम के समय महिलाओं और पुरुषों का आवागमन रहता है। श्रद्धालु यहां दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए आते हैं, लेकिन असामाजिक तत्वों की मौजूदगी के कारण लोगों को भारी असुविधा और डर का सामना करना पड़ रहा है।
बताया जा रहा है कि पाल पर स्थित स्कूल की दीवारों के पीछे कुछ लोग खुलेआम नशा करते हैं। वहीं किले परिसर में भी संदिग्ध गतिविधियां जारी हैं, जिन पर किसी प्रकार की रोक-टोक नजर नहीं आ रही। पूर्व में यहां पुलिस थाना संचालित होने से ऐसी गतिविधियां नहीं होती थीं, लेकिन थाना बाईपास पर स्थानांतरित होने के बाद से असामाजिक तत्वों की आवाजाही लगातार बढ़ी है।
इन परिस्थितियों के चलते बाघराज बाबा के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में भी कमी देखी जा रही है।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी राजगढ़ के सचिव कामरेड मनोज कुमार बोहरा एडवोकेट ने पुलिस व प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्त शुरू की जाए और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाए, ताकि आमजन में व्याप्त भय दूर हो सके और धार्मिक स्थल की गरिमा बनी रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!