
दैनिक राजस्थान समाचार जितेंद्र कुमार यादव नगर। बाल दिवस एवं नगर नायक, स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय ओमप्रकाश गुप्ता ‘पुराना बर्फ खाना’ वाले की 95वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार सुबह माला अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बाल गोपाल स्कूल सहित शहर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
माला अर्पण कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहन पूजा वाले, सचिन, प्रमोद शर्मा, सेवानिवृत्त अभिशाषी अभियंता कृष्ण कुमार खंडेलवाल, समाजसेवी कुलदीप माथुर, नरेंद्र शर्मा, नवीन शर्मा, महेंद्र बैरवा, अशोक मीठी, प्रभुदयाल बैरवा, शिखा खंडेलवाल सहित अनेक गणमान्य नागरिक तथा शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय ओमप्रकाश गुप्ता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बाल दिवस के अवसर पर बच्चों के लिए गुब्बारा रेस, जलेबी रस, कांच रेस, केला रेस सहित विभिन्न रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विजेता छात्र-छात्राओं को पहली बार गोल्ड एवं सिल्वर मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ओम आर्य जीनीयस अकैडमी की निर्देशिका श्रीमती राज गुप्ता ने बच्चों को पुरस्कार वितरित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में बच्चों को मूंगफली, रेवड़ी और लड्डू वितरित किए गए।
ओम आर्य जीनीयस अकैडमी, 35 परिवहन नगर में भी विविध दौड़ प्रतियोगिताएँ संपन्न हुईं। वहीं राज गुप्ता सभागार में शाम 4 बजे सामूहिक हवन का आयोजन किया गया।




