E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

विद्यालयों में पंडित जवाहरलाल नेहरू जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में हर्षोल्लास से मनाया गया

दैनिक राजस्थान समाचार (पंकज बाफना) सरवाड़। प्रदेशभर की तरह सरवाड़ क्षेत्र के जोताया, शेरगढ़, अरवड़, सराना सहित सभी विद्यालयों में गुरुवार को प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस बाल दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाया गया।

इसी क्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गोयला में भी बाल दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर की गई।

बाल दिवस के अवसर पर विद्यालय में साधारण दौड़, मेंढक रेस, गुब्बारा फोड़, लंगड़ी टांग, रूमाल झपट्टा, चम्मच रेस, चेयर रेस सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। बच्चों ने सभी गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति गीत व भाषण प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। मंच संचालन हुस्न आरा ने किया। प्रधानाचार्या सुमित्रा देवी ने बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उपप्रधानाचार्य अब्दुल अजीज चौहान ने पंडित नेहरू के जीवन, उनके विचारों तथा बाल प्रेम की प्रेरक घटनाओं को विद्यार्थियों के समक्ष रखा।

इस अवसर पर राम प्रसाद माली, रेणुका, ममता, मान सिंह मीणा, सरिता कुमारी, सुनैयना, दुर्गा लाल कुमावत और नवीन कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्कृष्ट भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!