
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा माचाड़ी। माचाडी़- प्राचीन काल में अलवर जिले की राजधानी रहे माचाड़ी कस्बे के नजदीक रैणी उपखंड के फिरोजपुर गांव में “डॉक्टर आपके द्वार” स्वास्थ्य मिशन के तहत भारत सरकार की सीएसआर एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से क्रियान्वित कैंप का आयोजन दिनांक ०7 नवंबर 2025 शुक्रवार को फिरोजपुर गांव में स्वास्थ्य शिविर कैंप का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य शिविर कैंप में करीब 165 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। इस शिविर में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने भाग लिया। शिविर में बीपी शुगर एनीमिया और आंखों की जांच की गई। स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य संबंधी,स्वच्छता,व्यायाम,भोजन, स्वास्थ्य संबंधि जानकारी देकर जागरूक किया। सभी को निशुल्क दवा दी गई। इस दौरान सरपंच श्रीमती सरोज मीणा,सरपंच रामकिशन मीणा, डॉ जेपी शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर त्रिलोक कुमार, फार्मासिस्ट शौकत खान विद्यालय प्रधानाचार्य सहित विद्यालय स्टाफ और चिकित्सक ड्राइवर मुकेश कुमार मौजूद रहे। इस आयोजन से ग्रामीणों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और निशुल्क चिकित्सा सुविधा प्राप्त करने का अवसर मिला। इस शिविर से एक दिन पहले आदुका व पाटन बांस में शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीणों ने स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा बीमार व्यक्तियों ने शिविर में डॉक्टर को दिखाकर निशुल्क दवा प्राप्त की।



