
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा अलवर। अलवर जिले के तहसील राजगढ़ में ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र संत धर्म दास महाराज, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष गौ पुत्र सुरेश चंद्र शर्मा, राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा गौ पुत्र जितेन्द्र सिंह यादव, राजस्थान प्रदेश सचिव गौ पुत्र सुरेश पुजारी, राजस्थान प्रदेश मीडिया प्रभारी गौ पुत्र नागपाल शर्मा और अनेकों कार्यकर्ताओं ने एक मीटिंग आयोजित की जिसमें केवल सनातनी हिन्दूओं को जागरूक करने के लिए और बागेश्वर पीठ के महंत गौ पुत्र धीरेन्द्र शास्त्री के साथ चल रहे करोड़ों सनातनी हिन्दूओं को लेकर मीटिंग रखी। ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौपुत्र धर्म दास महाराज ने कहा कि अगर इस तरह से सनातन धर्म की पैदल यात्रा में सभी सनातनी हिन्दू एकजुट होकर साथ दे रहे हैं। ओर अगर यह सभी संकल्प लें कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए चौबीसों घंटे तैयार रहेंगे और गौ माता की सेवा और रक्षा करेंगे तो हमारी गौ माता राष्ट्र माता घोषित होने से कोई नहीं रोक सकता है। भारत सरकार को झुकना पड़ेगा और सांसद विधायकों और ग्राम पंचायत प्रधानो की खेर नहीं। सभी कार्यकर्ताओं से अपील है कि गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करने के लिए एकजुट होकर संघर्ष करें और गौ माता को राष्ट्र माता घोषित करें। तथा सात नवम्बर से सोलह नवंबर तक पैदल यात्रा चलेगी सभी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले।




