
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढ़टकनेत – अजीतगढ़। गांव की ढाणी डेरावाली कूकाड़ी जोहड़ी मूल निवासी और वर्तमान में जयपुर–सीकर रोड हरमाड़ा घाटी निवासी रुण्डला ग्रुप के चेयरमैन बंशीधर रुण्डला को एशिया कॉन्टिनेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान उन्हें नेपाल में आयोजित होने वाले वैश्विक शांति सम्मेलन एवं प्रबोधन समारोह में प्रदान किया जाएगा।
यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम 28 व 29 दिसम्बर, 2025 को काठमांडू (नेपाल) में आयोजित होगा, जिसमें 25 देशों के प्रतिनिधि भाग लेंगे। अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इंडो–नेपाल समरसता ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस समारोह में नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति न्यायमूर्ति परमानंद झा के सान्निध्य में बंशीधर रुण्डला का अभिनंदन किया जाएगा।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भारत–नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुनरुत्थान, भारत को सुरक्षा परिषद में स्थाई सदस्यता और अयोध्या को संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय के रूप में स्थापित करने की दिशा में विचार-विमर्श करना है।
नेपाल चयन समिति के अध्यक्ष, टोक्यो (जापान) के पूर्व राजदूत डॉ. विष्णु हरि नेपाल ने बंशीधर रुण्डला को 25 देशों के प्रतिनिधियों में से 51 विशिष्ट प्रतिभाओं में शामिल किया है। रुण्डला को यह सम्मान रशियन दूतावास, काठमांडू के कल्चर सभागार में नेपाल सरकार के गणमान्य अतिथियों के करकमलों द्वारा प्रदान किया जाएगा।
रुण्डला वर्तमान में नींदड़ (जयपुर) नगर निगम के वार्ड संख्या 1 के सक्रिय भाजपा कार्यकर्ता हैं। वे नींदड़ आरक्षण पत्रधारी किसान संघर्ष समिति, हरमाड़ा घाटी व्यापार मण्डल सेवा समिति, और गणपति ग्रीन कॉलोनी समिति के अध्यक्ष हैं। इसके अलावा वे रुण्डला ग्रुप, रुण्डला कॉलोनाइजर्स एंड कंस्ट्रक्शन्स प्रा. लि., रुण्डला टाउनशिप प्रा. लि., रुण्डला एंटरप्राइजेज, रुण्डला पेंट हाउस, देवांश ट्रेडर्स और लुण्ड्रा प्रॉपर्टीज के चेयरमैन हैं।
बंशीधर रुण्डला के इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान की घोषणा होते ही उनके पैतृक गांव गढ़टकनेत सहित समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।




