
दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिह भारतीय जनता पार्टी के अजमेर जिला देहात के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष एवं जयपुर संभाग के एस आई आर सह प्रभारी आशीष सांड के नेतृत्व में सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन मंत्री राजस्थान सरकार गौतम दक का जन्म दिवस विभिन्न सेवा कार्यों के साथ मनाया गया, वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को फल वितरित किये गये व भोजन कराया गया, गौ शाला में गायो को चारा व गुड़ खिला कर व वृद्धजनों से केक कटवाकर मनाया गया। साथ ही मंत्री महोदय के दिर्घायु जीवन की मंगल कामना की गई। इसमें जिला जयपुर संभाग के एस आई आर सहप्रभारी आशीष सांड, वृद्धाश्रम संस्थापक विजय गुप्ता, एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष यश मीणा,युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेश मेवाड़ा, जिला संयोजक ज्ञानचंद प्रजापत,भाजपा मंडल महामंत्री अमित लोढ़ा, धनराज मेघवंशी, अनिकेत सांड सहित भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।




