टॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

किसानों को थ्री फेस बिजली की सप्लाई समय पर नहीं मिलने के कारण पाटन जीएसएम पर किया धरना-प्रदर्शन

मांगे नहीं मानी तो तीन दिन बाद xen आफिस पर होगा प्रदर्शन।

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा पाटन। रैणी उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत पाटन मुख्यालय पर स्थित 33/11केवी विधुत सब ग्रिड स्टेशन पर शनिवार को ग्राम पंचायत पाटन,व बिलेटा के किसानों ने विधुत कटौती को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि उन्हें खेती के लिए पर्याप्त और समय पर थ्री फेस बिजली नहीं मिल पा रही है,जिससे उनकी फसलें प्रभावित हो रही हैं। दुसरी ओर किसान दिन के समय बिजली सप्लाई की मांग कर रहे हैं। क्योंकि रात में जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है। महिलाओं व पढ़ने वाले बच्चों का कहना है कि रात्रि को सिंगल फेस सप्लाई भी नहीं दी जाती जिसके कारण बच्चों की पढ़ाई चौपट हो रही है उनका भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। घरेलू कार्य सिंगल फेस लाइट की वजह से नहीं हो पा रहा जिससे महिलाओं को अंधेरे में बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है।प्रदर्शनकारियों ने पाटन सरपंच सरोज मीणा व कर्मचारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि तीन दिन के अंदर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो राजगढ़ xen ऑफिस पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!