E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अजीतगढ़ राजकीय उप चिकित्सालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का जन्म सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया

सबने ईमानदारी व निष्ठा से कर्तव्य-निर्वहन की शपथ ली

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। गुरुवार 25दिसम्बर को बाबा नारायणदास राजकीय उप जिला अस्पताल अजीतगढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री पद्मविभूषण, भारत-रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रुप में मनाया गया।इस अवसर पर डॉक्टर राजेश बाजिया, डॉक्टर नितिन अग्रवाल, वरिष्ठ रेडियोग्राफर राजेश कुमार सैनी, नर्सिंग ऑफिसर महिपाल चौधरी, दिनेश कुमार, ममता जांगिड़, फार्मासिस्ट मुकेश सैनी, संतोष कुमावत, सुभाष कुलदीप, राजेश शेरावत, सुनीता देवी, नेकीराम,छीतरमल गार्ड सहित नर्सिंग स्टाफ , पैरामेडिकल स्टाफ एवं नागरिक उपस्थित थे। ‌‌ इस अवसर पर डॉक्टर राजेश बाजिया के नेतृत्व में वाजपेयी की तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि व माल्यार्पण किया गया। वरिष्ठ रेडियोग्राफर राजेश कुमार सैनी ने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डाला एवं उनके प्रधानमंत्री के रुप में रहते हुए उनके उल्लेखनीय कार्यों यथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, स्वर्णिम चतुर्भुज योजना व अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। अंत में सभी लोकसेवकों ने ईमानदारी व निष्ठा से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की शपथ ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!