E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मालाखेड़ा में अतिक्रमण से आम नागरिक परेशान, प्रशासन से अतिक्रमण हटवाए जाने की करी मांग

मालाखेड़ा में अतिक्रमण से आम नागरिक परेशान, प्रशासन से अतिक्रमण हटवाए जाने की करी मांग

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा। मालाखेडा़। मालाखेड़ा नगर पालिका के मालाखेड़ा कस्बे के *बस स्टैंड मार्केट* एवं **चूड़ी मार्केट* में लंबे समय से फैले अवैध अतिक्रमण को लेकर स्थानीय नागरिकों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। व्यापारियों एवं राहगीरों एवं वाहन चालकों को सकडे़ हुए रास्तों के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नागरिकों का कहना है कि सड़क किनारे रेहड़ी-ठेला,अवैध दुकानें तथा अतिक्रमित निर्माण के कारण जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना भी लगातार बढ़ रही है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूर्व में कई बार स्थानीय निवासियों एवं व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी, मालाखेड़ा को ज्ञापन सौंपकर तुरंत प्रभाव से अतिक्रमण हटवाने तथा क्षेत्र में नियमों के अनुरूप व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि प्रशासन द्वारा कई बार चेतावनी दिए जाने के बावजूद अतिक्रमण करने वालों पर ठोस कार्यवाही नहीं हो रही है।। जिससे आक्रोश बढ़ता जा रहा है। तुरंत प्रभाव से इसको हटाने की ठोस उचित कार्यवाही करें।अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!