E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुमेरपुर ने किया तखतगढ़ के NIOS बोर्ड परीक्षा केंद्र का निरीक्षण

दैनिक राजस्थान समाचार सोहनसिंह रावणा तखतगढ़। सुमेरपुर के मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भवानीसिंह राणावत ने गुरुवार को तखतगढ़ नगर स्थित संघवी केसरी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) बोर्ड परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान राणावत ने परीक्षा कक्षों का दौरा कर परीक्षार्थियों की जांच की और परीक्षा की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा केंद्र पर संधारित अभिलेखों का अवलोकन किया तथा केंद्राधीक्षक गजेन्द्रसिंह तंवर से परीक्षा व्यवस्था से संबंधित जानकारी ली।

निरीक्षण के उपरांत राणावत ने परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान ओएसडी गोपाललाल देवड़ा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!