E-Paperटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

तखतगढ़ नगर का पुराना थाना भवन जर्जर हालत में, दीपावली से बंद पड़ा रास्ता, मरम्मत का इंतजार जारी

दैनिक राजस्थान समाचार सोहनसिंह रावणा तखतगढ़।नगर के मध्य स्थित ऐतिहासिक पुराना थाना भवन, जो एक समय पुलिस थाना हुआ करता था, अब जर्जर स्थिति में खड़ा है। भवन के पास ही पटवार भवन स्थित है, जहाँ से आगे की बस्तियों तक मार्ग जाता है। पुराने पोलों और कमजोर दीवारों के कारण यह भवन अब खतरे की स्थिति में पहुँच चुका है।

बारिश के मौसम में भवन की स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई थी, गिरने जैसी हालत देख दीपावली के समय नगर पालिका प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से बैरिकेड लगाकर आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया था। उस समय आल्हा अधिकारी, नगर पालिका प्रतिनिधि तथा उपतहसीलदार सहित अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र मरम्मत का आश्वासन दिया था, किंतु अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

नगरवासियों का कहना है कि यह भवन न केवल खतरे का प्रतीक बना हुआ है, बल्कि इसके आसपास स्वच्छता की भी समस्या गंभीर रूप से उत्पन्न हो गई है। तहसील आने वाले लोग, व्यापारी वर्ग तथा बाहर से आने वाले नागरिकों को शौचालय और सार्वजनिक सुविधा के अभाव में भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। तालाब क्षेत्र में नरेगा कार्य चलने के कारण वहाँ भी जाना संभव नहीं है, जिससे महिलाओं और युवतियों के लिए स्थिति और अधिक कठिन हो गई है।

नगर पालिका कार्यालय और उपतहसील के सामने स्थित इस भवन की मरम्मत का कार्य कब शुरू होगा, यह अब प्रशासन और सरकार पर निर्भर है। फिलहाल स्थानीय लोग शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!