E-Paperक्राइमटॉप न्यूज़देशराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पुलिस थाना बुहाना जिला झुंझुनूं में हैड कानिस्टेबल को 20,000 रूपये रिश्वत राशि लेते हुये पकड़ा गया

दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा झुंझुनूं।  झुंझुनूं- ए.सी.बी. मुख्यालय के निर्देश पर ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं इकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपिया श्रीमती संतोष हैड कानि० न० 2549, पुलिस थाना बुहाना जिला झुंझुनूं को 20,000/- रूपये रिश्वत राशि लेते हुये पकड़ा है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि ए.सी.बी. चौकी झुंझुनूं को एक शिकायत इस आशय की मिली कि परिवादी व उसके भाई व चाचा के विरुद्ध पुलिस थाना बुहाना में आपसी विवाद का प्रकरण दर्ज है। जिसका अनुसंधान श्रीमती संतोष हैड कानि० न० 2549 द्वारा किया जा रहा था। आरोपिया श्रीमती संतोष हैड कानि ने परिवादी व उसके भाई का नाम हटाने व परिवादी के भाई को बन्द नही करने की एवज में 30,000 रुपये रिश्वत की मांग कर परेशान किया जा रहा है। प्राप्त शिकायत पर गोपनीय रिश्वत मांग सत्यापन के दौरान आरोपिया श्रीमती संतोष हैड कानि ने परिवादी से दिनांक 10 नवंबर 2025 को 3000 रुपये, दिनांक 14 नवंबर 2025 को 7000 रुपये ले लिये। रिश्वत मांग के अनुशरण में आज दिनांक 15 नवंबर 2025 को ट्रेप कार्यवाही का आयोजन किया गया जिसमें अरोपिया श्रीमती संतोष हैड कानि ने परिवादी से 20,000 रुपये रिश्वत राशि प्राप्त कर अपनी पहनी हुई स्वेटर की दाहिनी जेब में रख लिये जहां से रिश्वत राशि 20,000 रुपये बरामद हो चुकी है। मौके पर अग्रीम कार्यवाही जारी है।

जिस पर ए.सी.बी. जयपुर रेंज के राजेश सिंह,उप महानिरीक्षक पुलिस के सुपरवीजन में ए.सी.बी. झुंझुनूं के शब्बीर खान,उप अधीक्षक पुलिस मय टीम के ट्रेप कार्यवाही जारी है।

ए.सी.बी. की अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव के सुपरवीजन में आरोपियों से पूछताछ तथा कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!