
दैनिक राजस्थान समाचार नागपाल शर्मा अलवर। अलवर जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सड़क सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ बनाने के उद्देश्य से 18 नवम्बर तक आयोजित किए जा रहे सडक सुरक्षा अभियान के तहत ०8 से 16 नवम्बर तक निजी स्कूलों द्वारा संचालित बाल वाहिनी,बस, वैन, कैब के चालकों की नेत्र जांच हेतु आई चेकअप कैम्प आयोजित होगा।
उन्होंने बताया कि ०8 व ०9 नवम्बर तथा 15 व 16 नवम्बर को प्रातः 9 बजे से सांय ०3 बजे तक राजकीय चिकित्सालय अलवर ओपीडी ब्लॉक रूम नं. 13 में कैम्प आयोजित होगा।




