
दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह विजयनगर। आज विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति की ओर से कृषि मंडी के सामने स्थित महात्मा गांधी स्कूल में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र–छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा मुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से इंदु वाला सुखवाल, प्रियंका शर्मा, पूजा योगी, कीर्ति वाला व्यास, देवकी तोलानी, प्रिंसिपल लक्ष्मण कुमार सोनी, दुर्गा नाथ योगी, रामपाल जी, श्यामलाल पारीक, शंकर लाल पारीक, बालवीर जी, मीना तिवारी, पुष्पा शर्मा, सुमित्रा शर्मा, प्रियंका जैन, पिंकी भाटिया, समता वैष्णव, रसाल शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कार्यक्रम में 7 वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए तथा लगभग 500 विद्यार्थियों ने सहभागिता दर्ज कर अभियान को सफल बनाया।




