E-Paperटॉप न्यूज़देशराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़टकनेत के कक्षा 9-10के व्यावसायिक शिक्षा ( ट्रेड- इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर) के विद्यार्थियों का द्वितीय औद्योगिक भ्रमण

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। मंगलवार 23दिसम्बर को राज्य सरकार की व्यावसायिक शिक्षा योजना के अन्तर्गत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़टकनेत के कक्षा 9व कक्षा 10के व्यावसायिक शिक्षा ( ट्रेड-इलेक्ट्रॉनिक्स एंड हार्डवेयर) के विद्यार्थियों को द्वितीय औद्योगिक भ्रमण करवाया गया। ‌ प्रधानाचार्य भीम सिंह सामोता, रतनलाल जांगिड़,महेश महरिया ने हरी झंडी दिखाकर भ्रमण दल को “सेवा -बैट्री” अजीतगढ़ रिको इण्डस्ट्रीयल एरिया के लिए रवाना किया। विद्यार्थियों ने इन्फीनिटी वर्कशॉप का भी विजिट किया।इस भ्रमण दल में स्टाफ सदस्य अनूप कुमारी वर्मा, बिरमा कुमारी सुभाषचंद यादव, सुरेन्द्र सिंह सामोता , लक्ष्मीनारायण सुंकरिया एवं गिरधारी लाल नटवाड़िया उपस्थित रहे। महेश महरिया की ओर से विद्यालय को वाटर केन भेंट किए गए , वहीं रतनलाल जांगिड़ की तरफ से विद्यार्थियों को मिठाई वितरित की गई। सेवा बैट्रीज इण्डस्ट्रीज के डायरेक्टर रामसिंह यादव ने भ्रमण दल को अल्पाहार करवाया। बच्चों को बैट्री निर्माण की पूरी प्रक्रिया विजय कुमार एवं अशोक कुमार द्वारा समझाई गई।सभी निर्माण इकाईयों की विजिट करवाई । डायरेक्टर ने बताया कि कम अध्ययन के उपरांत भी मेहनत ,लगन से सफल उद्यमी बना जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!