
दैनिक राजस्थान समाचार बिजयनगर संवाददाता तरनदीप सिंह राज्य सरकार द्वारा संचालित राज्य स्तरीय प्रबल कार्यक्रम 2025 के अंतर्गत दिनांक 15 दिसम्बर 2025 को राजस्थान विधानसभा, जयपुर में मॉक विधानसभा सत्र – राजस्थान युवा सभा का आयोजन किया गया। इस राज्य स्तरीय आयोजन में ब्यावर जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाड़ी में अध्ययनरत कक्षा 11 की छात्रा आकांक्षा शर्मा ने सहभागिता निभाई।
मेंटोर शिक्षिका श्रीमती ममता देवंदा, व्याख्याता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस युवा महोत्सव में ब्यावर जिले से कुल चार विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें
1. संग्राम सिंह चौहान (पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाबरा),
2. आकांक्षा शर्मा (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बाड़ी),
3. टोनीराज सिंह (राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बैडकला) तथा
4. अक्षिता पाण्डे (राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, छावनी) शामिल रहे।
विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण विद्यालय में विद्यार्थियों को दिखाया गया, जिससे विद्यार्थियों में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ी। इस अवसर पर श्री विजय सिंह रासलोत, श्री टीकम चन्द कलवार, गौरव शर्मा सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने मेंटोर शिक्षिका एवं छात्रा आकांक्षा शर्मा को बधाई दी।
उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है और इससे अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी।



