E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भामाशाह हरितवाल परिवार ने दिव्यांग बच्चों को दी गर्म कंबल

राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतगढ़ में दिव्यांग जन बच्चों के लिए फिजियोथेरेपी शिविर,72विद्यार्थी लाभान्वित

दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय अजीतगढ़ में 23दिसम्बर मंगलवार को दिव्यांग जन बच्चों के लिए फिजियोथेरेपी शिविर अजीतगढ़ सीबीईओ मोहनलाल डूडी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया, जिसमें 72बच्चे लाभान्वित हुए।इस मौके पर वक्ताओं ने अपने -अपने उद्बोधनों में कहा कि आज का युवा भावी राष्ट्र का कर्णधार है ,ऐसे में युवा शिक्षित होने के साथ-साथ स्वस्थ भी रहना चाहिए। इससे पूर्व अतिथियों ने विधिवत शिविर का शुभारंभ किया। शिविर प्रभारी आशा जाट ने बताया कि शिविर में 72बच्चों को फिजियोथेरेपी दी । सरोकार में भामाशाहों ने बच्चों को गर्म कंबल व सहायता राशि दी। मुख्य अतिथि सीबीईओ मोहनलाल डूडी ने कहा कि सामाजिक कार्य में सदैव आगे रहना चाहिए, क्योंकि पुण्य की जड़ हमेशा हरी रहती है। कार्यक्रम में भामाशाह हरिशंकर हरितवाल, गौरीशंकर हरितवाल‌, गीता हरितवाल,उमेश कुमार हरितवाल, एवं नारायण पैलेस होटल श्री नारायण डेवलपर्स के पवन कुमार हरितवाल,केदार हरितवाल, मक्खनलाल गुर्जर,मोहन यादव ने दिव्यांग बच्चों के लिए सर्दी से बचाव के लिए गर्म कंबल और सहायता राशि प्रदान की गई। सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी हरितवाल परिवार पिछले 3वर्षों से ऐसे आयोजन से जुड़ा हुआ है। शिविर में शिक्षक रोहित शर्मा, बाबूलाल,महेश चंद्र स्वामी,रामजानी अटोलिया,आची गुर्जर व्याख्याता, प्रेमप्रकाश समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।मंच संचालन भगवान सहाय गुर्जर ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!