E-Paperटॉप न्यूज़देशधर्मराजनीतिराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

भगवान श्री राम जी के दूसरे स्थापना दिवस को लेकर अभय समाज भर्तहरि धाम मंदिर पर हुआ मीटिंग का आयोजन

नागपाल शर्मा माचाड़ी की रिपोर्ट- अलवर राज ऋषि अभय समाज भर्तहरि धाम मंदिर पर दिनांक 23 दिसंबर 2025 मंगलवार को राजस्थान पुजारी महासंघ की बैठक हुई। महासंघ के पंडित विवेकानन्द शर्मा ने बताया कि भगवान श्री राम जी का दूसरा स्थापना दिवस 31 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसी दिन प्रातः 11:00 बजे त्रिपोलिया गणेश मंदिर से ध्वज यात्रा निकाली जाएगी जो बजाजा बाजार होप सर्कस होते हुए राज ऋषि अभय समाज भर्तहरि धाम मंदिर पहुंचेगी। मंदिर में पहुंचने के पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा के पाठ किए जाएंगे और अयोध्या से पधारे हुए संतों के द्वारा भगवान श्री राम के जीवन चरित्र का वर्णन किया जाएगा। उसके पश्चात महाआरती की जाएगी एवं प्रसाद वितरण किया जाएगा। इस उत्सव का निमंत्रण सभी धार्मिक संस्थाओं को भिजवाया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता आचार्य राजेंद्र शर्मा ने की बैठक में योगानंद शर्मा,कंचन शर्मा, पंडित विवेकानन्द शर्मा,मोनू पंडित,योगेश शर्मा,श्याम सुंदर पाराशर,रमाकांत शर्मा,महेश चंद शर्मा,रघुवीर स्वामी,देवराज शर्मा आदि उपस्थित रहे। सभी भक्तों से निवेदन है कि इस धार्मिक आयोजन में भाग लेकर धर्म लाभ प्राप्त करें। पुजारी संघ जिला मीडिया प्रभारी नागपाल शर्मा माचाड़ी को यह जानकारी पुजारी संघ अध्यक्ष पंडित राजेंद्र शर्मा द्वारा दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!