
दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता संजीव पाराशर अरांई
अंराई ।कस्बे थाना परिसर में सीएलजी सदस्यो की बैठक आयोजित की गई ।
किशनगढ़ ग्रामीण सीओ आयुष वशिष्ठ और थाना अधिकारी दिनेश कुमावत की अध्यक्षता में की गई
मीटिंग में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत आमजन को यातायात नियमों के तहत जानकारी दी गई साथ ही गैंगस्टरों को फॉलो करने वाले एवं अवैध गतिविधियों में लिप्त व्यक्तियों की सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए इसके अलावा आमजन की समस्या पुलिस तक पहुंचने में सहयोग करने की अपील की गई मीटिंग के पश्चात अरे में पैदल गस्त कर लोगों को ट्रैफिक नियमों के पालन हेतु जागरूक किया गया थाना क्षेत्र मे गांव के अपराध के जानकारी लेते हुए आपराधिक गतिविधियों में सम्मिलित लोगों की जानकारी पुलिस को देकर सहयोग की अपील की क्षेत्र में शांति-सौहार्द बनाए रखने, आपसी समन्वय बढ़ाने की अपील की*
आगामी त्योंहारों व विभिन्न आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने पर
अधिकारियों *ने ग्रामीणों से सहयोग की अपील करते हुए किसी भी अफवाह या विवाद की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा।*
इस *दौरान मुकेश गुलानिया, राजेश शर्मा, राजेश गुलानिया, लक्ष्मण गोस्वामी, पूर्व सरपंच भंवर गोपाल गोड, रामलाल मीणा सहित सीएलजी समिति के सदस्य व ग्रामीण उपस्थित रहे।*



