
दैनिक राजस्थान समाचार न्यूज संवाददाता प्रदीप कुमार शर्मा गढटकनेत -अजीतगढ़। तहसील श्रीमाधोपुर की की ग्राम पंचायत सांवलपुरा तंवरान में खसरा नंबर 125एवं126पर बिना किसी वैधानिक अनुमति, स्वीकृत नक्शा अथवा भूमि उपयोग परिवर्तन के अवैध धार्मिक निर्माण किए जाने का मामला सामने आया है।इस निर्माण को लेकर ग्रामवासियों में गहरा रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त ग्राम में एक भी मुस्लिम परिवार निवासरत नहीं है, इसके बावजूद इस प्रकार का धार्मिक निर्माण किया जाना सामाजिक संतुलन, धार्मिक सौहार्द एवं सार्वजनिक शांति के लिए गम्भीर खतरा उत्पन्न कर रहा है। निर्माण को लेकर गांव में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है और किसी भी समय कानून -व्यवस्था बिगड़ने एवं जनहानि की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में ग्रामवासियों एवं महापंचायत द्वारा उपखंड अधिकारी, श्रीमाधोपुर व तहसीलदार, श्रीमाधोपुर को लिखित शिकायत देकर मांग की गई है कि राजस्व अधिनियम, पंचायत राज अधिनियम एवं न्यायालयों के दिशा-निर्देशों के अनुसार बिना अनुमति किए जा रहे इस अवैध निर्माण पर तत्काल प्रभाव से स्टे(Stay-Order) लगाया जाए। ग्रामीणों ने प्रशासन से यह भी मांग की है कि -सम्बन्धित पक्ष को तुरंत नोटिस जारी कर निर्माण कार्य रुकवाया जाए।ग्राम पंचायत व पुलिस प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए जाएं,इस समय उपस्थित ग्रामीण पूरणमल जांगिड़,अरुण शर्मा, रामावतार गुर्जर, रोहिताश स्वामी,हीरो गुर्जर, लोकेश शर्मा,पवन शर्मा, कमलेश गुर्जर,नाथू शर्मा,कृष्ण ,मंगल,नरेश कुमावत,मालीराम गुर्जर,चिमन भड़ाना, विनोद कुमावत,विशाल शर्मा आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।




