
दैनिक राजस्थान समाचार संवाददाता तरनदीप सिंह। “अपने पूर्वजों का नाम अमर रखना हम सब का कर्तव्य है” — यह विचार मसूदा के विधायक माननीय वीरेंद्र सिंह कानावत ने गांव शेरगढ़ में आयोजित लोकार्पण समारोह के दौरान व्यक्त किए।
गांव शेरगढ़ में ठा. देवेंद्र सिंह राठौड़ एवं अजीत सिंह राठौड़ (ठि. शेरगढ़) द्वारा अपने परम पूज्य पड़दादोसा स्व. ठा. सा. श्री राजसिंह जी राठौड़ एवं दादोसा स्व. ठा. सा. श्री शम्भूसिंह जी राठौड़ की पावन स्मृति में जनहित एवं विकास से जुड़े अनेक कार्यों का निर्माण करवाया गया, जिनका लोकार्पण विधायक वीरेंद्र सिंह कानावत द्वारा किया गया।
इन कार्यों में शेरगढ़ सेल्फी पॉइंट, विद्यालय गेट, शम्भू उद्यान (झूलों सहित), बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं शहीद भगत सिंह की प्रतिमाएं शामिल हैं।
इस अवसर पर करतार सिंह राठौड़, डॉ. वीरेंद्र सिंह राठौड़, ब्रजराज सिंह राठौड़, हरिसिंह राठौड़, खुमाण सिंह राठौड़, जगदेव सिंह राठौड़, आनंदपाल सिंह राठौड़, नरेंद्र विक्रम सिंह राठौड़, दुर्गा सिंह राठौड़, मनोज जेठलिया, दातार सिंह नरुखा, शेर सिंह राजनगर, अशोक साहू, सुरजकरण गुर्जर, अमर सिंह राठौड़, मसूदा विधानसभा आईटी संयोजक टीकमचंद मेघवंशी सहित शेरगढ़ के समस्त ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम वातावरण श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह से परिपूर्ण रहा।




