दैनिक राजस्थान समाचार उमाशंकर शर्मा सीकर, 16 दिसंबर भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने संगठनात्मक नियुक्तियां की है। जिला महामंत्री राजेश रोलन ने बताया कि जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़ ने मंगलवार को जिला सहकोषाध्यक्ष के पद पर संजय संघी व मुख्य प्रवक्ता के पद पर करण सिंह को नियुक्त किया है।
प्रवक्ता के पद पर जयप्रकाश सरावगी, राजकुमार महला, महेंद्र सोमाणी, अमित काबरा, सुल्तान खीचड़, महेंद्र जोशी, गोविंद बिजारणियां, मनोहरलाल सैनी, नवरंग लालासी, शोभसिंह अनोखू, गजेंद्र सिंह चारण, नेकाराम आर्य व विकास भास्कर की नियुक्ति की है। नंदकिशोर सैनी को कार्यालय मंत्री एवं मदन जांगिड़, मनोज धाभाई व भंवरी खोखर को सहमंत्री का दायित्व दिया है।




